Maharajganj

बीवी व प्रधान की आशिकी में शौहर ने खोया आपा, महराजगंज के गेस्ट हाउस में किया हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस, जानें क्या है मामला


महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:-
कोतवाली क्षेत्र के फरेंदा रोड पर बुधवार को दोपहर में एक गेस्ट हाउस के सामने हाई वोल्टेज हंगामा हुआ। पनियरा क्षेत्र के एक ग्राम प्रधान के साथ बीवी को देख फरेंदा क्षेत्र का शौहर आपा खो बैठा। बीवी व प्रधान को अपने सहयोगियों के साथ दबोच उसकी पिटाई कर दी।इस पूरे वारदात का किसी ने वीडियो बना कर वायरल कर दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस  प्रधान को पकड़ कर थाने ले गई। शौहर ने बीवी के आशिक प्रधान के खिलाफ तहरीर दिया।
शौहर के आरोप को खारिज की बीवी, बोली उनके साथ मेरा तीन मुकदमा, कर रहे बदनाम
शौहर की तहरीर के मुताबिक पनियरा क्षेत्र का एक प्रधान उनकी पत्नी को पैसा व नौकरी का प्रलोभन देकर भगा लाया। दोनों को वह ढूंढ रहा था। बुधवार को दोनों को महराजगंज के एक गेस्ट हाउस में ठहरने की जानकारी मिली। इस पर वह अपने सहयोगियों के साथ गेस्ट हाउस पर पहुंचा। बीवी व प्रधान को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ लिया। वहीं कोतवाली में पहुंची बीवी ने शौहर के सभी आरोप को खारिज कर दिया। बताया कि शौहर उसको बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रधान को फंसाने का कुचक्र रच रहे हैं।सच्चाई यह है कि शौहर से उसका तीन मुकदमा चल रहा है। प्रधान एक दो बार पंचायत में पहुंचे थे। इसलिए शौहर उससे नाराज है। फंसाने की कोशिश कर रहा है। कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद बताया कि गेस्ट हाउस के बाहर पति पत्नी के बीच हंगामे की सूचना मिली थी। पति के आरोप पर गेस्ट हाउस की जांच की गई। वहां दोनों के एंट्री दर्ज नहीं है। महिला पति के आरोप से मुकर रही है। उसके खिलाफ ही इल्जाम लगा रही है। वह बालिग है। वह कहीं जा सकती है। कानूनन उसे रोका नहीं जा सकता। प्रकरण में कोई कार्रवाई नही हुई है। छानबीन चल रही है।

यह भी पढ़ें : चार उपनिरीक्षक सहित 14 के तबादले, अंकित सिंह बने सोनौली के चौकी इंचार्ज